Skip to main content
Advertisement1200×100-inside-1

इलोन मस्क: मंगल ग्रह की जगह चंद्रमा पर बनाने चाहा ‘स्वावलंबी शहर’ क्या है?

इलोन मस्क

तस्वीर स्रोत, Reuters

Advertisement1200×100-inside-1
तस्वीर का कैप्शन, इलोन मस्क ने एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर बताया कि स्पेसएक्स क्यों मंगल ग्रह की बजाय चंद्रमा पर शहर बनाना चाहता है

इलोन मस्क ने हाल ही में घोषणा की है कि चंद्रमा पर 10 वर्षों के भीतर एक ‘स्वावलंबी शहर’ बसाया जा सकता है।

एक्स, टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक तथा विश्व के सबसे धनी लोगों में से एक इलोन मस्क ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स मंगल ग्रह की बजाय चंद्रमा पर शहर बनाने की योजना बना रही है। इस पोस्ट को चार करोड़ बार देखा गया है।

लेकिन मस्क ने मन क्यों बदला? और चंद्रमा पर बनने वाले इस शहर के बारे में हम क्या जानते हैं?

मंगल की बजाय चंद्रमा

चंद्रमा की सतह पर चट्टानें

तस्वीर स्रोत, NASA

तस्वीर का कैप्शन, 1960 और 1970 के दशक की शुरुआती एप्पोलो अंतरिक्ष अभियानों ने हमें चंद्रमा को समझने में मदद की

चंद्रमा पर बसने वाले इस शहर के संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक योजना अभी उपलब्ध नहीं है। मस्क ने केवल सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं।

उन्होंने कहा है कि वहां स्थायी मानव बस्ती होगी और भविष्य में दर्जनों मिशन चंद्रमा पर संचालित होंगे, जो उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके शहर का विस्तार करेंगे।