Skip to main content

तिलिचो ताल में आयोजित कुस्ती प्रतियोगिता ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल

नेपाल महिला कुस्ती फाउन्डेशन द्वारा मनाङ के तिलिचो ताल में आयोजित कुस्ती प्रतियोगिता को लंदन स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता ४,९१९ मीटर ऊँचाई पर स्थित तिलिचो ताल में २६ नवंबर को संपन्न हुई थी। इस प्रतियोगिता में नेपाल की भगवती खड्का और अस्मिता सुनार ने अमेरिकी पहलवान कैमिल लिगन को हराया था। पूर्व उपसभापति इंदिरा राना ने भगवती और अस्मिता को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

नेपाल महिला कुस्ती फाउन्डेशन विश्व की सबसे ऊँची जगह पर कुस्ती प्रतियोगिता आयोजित कर कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। इस फाउन्डेशन ने सोलुखुम्बु के खुम्बु गाउँपालिका में ५,६३३ मीटर ऊँचाई वाले कालापत्थर में भी मैत्रीपूर्ण कुस्ती प्रतियोगिता आयोजित कर चुकी है। एवरेस्ट दिवस के अवसर पर हुई इस प्रतियोगिता में भगवती ने अमेरिकी पहलवान डैनियल मॉरिसन को हराया था, जबकि अस्मिता निर्णायक की भूमिका निभा रही थीं।

जवाफ लेख्नुहोस्

तपाईँको इमेल ठेगाना प्रकाशित गरिने छैन। अनिवार्य फिल्डहरूमा * चिन्ह लगाइएको छ