
फिफा विश्वकप 2026 के लिए दो महिलाओं सहित 52 रेफरी चुने गए
फिफा ने फिफा विश्वकप 2026 के लिए दो महिलाओं सहित 52 रेफरी मैच संचालन हेतु चुने हैं। यह विश्वकप आगामी 12 जून से संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में आयोजित होगा, जिसमें कुल 48 टीमें भाग लेंगी। फिफा ने कुल 170 मैच अधिकारी चुने हैं, जो 2022 के विश्वकप के 139 अधिकारियों से अधिक है।
फिफा विश्वकप 2026 में दो महिलाएं समेत 52 रेफरी खेलों का संचालन करेंगी। विश्व फुटबॉल के सर्वोच्च निकाय फिफा ने गुरुवार को रेफरी की सूची जारी की है, जिसमें दो महिला रेफरी भी शामिल हैं। इसमें तीन महिला सहायक रेफरी और एक वीडियो मैच अधिकारी भी चयनित हैं। चार साल पहले कतर में आयोजित विश्वकप में तीन महिला रेफरी और तीन महिला सहायक रेफरी थीं। उनमें से एक पेंसोले 2023 की महिला विश्वकप फाइनल में भी रेफरी की भूमिका निभाई थी।
फिफा का कहना है कि यह नियुक्ति दीर्घकालीन गुणवत्ता के आधार पर की गई है। फिफा के अनुसार कुल 170 मैच अधिकारियों में 52 रेफरी, 88 सहायक रेफरी और 30 वीडियो मैच अधिकारी टूर्नामेंट में भाग लेंगे। यह संख्या 2022 के फिफा विश्वकप के 139 अधिकारियों से अधिक है। 2026 का विश्वकप 48 टीमों और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा विश्वकप होगा।