Skip to main content

फीफा विश्व कप 2026 के लिए उरुग्वे की टीम का ऐलान

फीफा विश्व कप 2026 के लिए उरुग्वे के मुख्य कोच मार्सेलो बिएल्सा ने रविवार की रात टीम का ऐलान किया। घोषित टीम में कप्तान फेडेरिको वाल्वेर्दे, अनुभवी डिफेंडर जोस मारिया जिमेनेज और गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा शामिल हैं। चोट से लौटे मिडफील्डर जियोर्जियन डे अरास्काएता को भी टीम में स्थान दिया गया है।

उरुग्वे विश्व कप 2026 में समूह चरण में बेहतरीन तैयारी के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। टीम में शामिल खिलाड़ियों में गोलकीपर सैंटियागो मेले, फर्नांडो मुस्लेरा, सर्जियो रोचेत, डिफेंडर रोनाल्ड अराउजो, सैंटियागो ब्युएनो, सेबास्टियन कैसरस, माथियास ओलिवेरा, जोआकिन पिक्वेरेज, गुइलर्मो वारेला, माथियास विंना, मिडफील्डर मैक्सिमिलियन अराउजो, जियोर्जियन डे अरास्काएता, रोड्रिगो बेन्टांकुर, अगुस्तिन कानोबियो, निकोलस डे ला क्रूज, एमिलियानो मार्टिनेज, फाकुंडो पेलिस्त्री, ब्रायन रोड्रिगेज, जुआन मैनुअल सानाब्रिया, मैनुअल उगार्टे, फेडेरिको वाल्वेर्दे, रोड्रिगो जालाजर, और फॉरवर्ड रोड्रिगो अगुइरे, फेडेरिको विंनास, डार्विन नुनेज शामिल हैं।

जवाफ लेख्नुहोस्

तपाईँको इमेल ठेगाना प्रकाशित गरिने छैन। अनिवार्य फिल्डहरूमा * चिन्ह लगाइएको छ