Skip to main content

गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाती है और इसका महत्व क्या है?

गुरु पूर्णिमा

तस्वीर स्रोत, RSS

तस्वीर कैप्शन, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को काठमांडू में आयोजित गुरु सम्मान कार्यक्रम में काठमांडू के 63 बड़े विभिन्न क्षेत्रों के गुरुयों को सम्मानित करते हुए काठमांडू महानगरपालिका की उपप्रमुख सुनीता डँगोल

प्रकाशित

गुरु पूर्णिमा गुरु के सम्मान में मनाया जानेवाला एक पर्व है। वह गुरु आध्यात्मिक या प्राज्ञिक हो सकते हैं। मनुष्य के जीवन के आरंभ से ही गुरु का महत्वपूर्ण भूमिका और प्रभाव रहता है।

किसी भी व्यक्ति का सफल या असफल होना इस बात पर भी निर्भर करता है कि गुरु उसे कैसी शिक्षा देते हैं।

वे गुरु केवल औपचारिक शिक्षा देने वाले शिक्षक ही नहीं बल्कि कोई भी व्यक्ति हो सकता है।

“सफल जीवन के लिए मार्गदर्शन करने वाले व्यक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने वाला दिवस गुरु पूर्णिमा है,” संस्कृतिकर्मी और प्राध्यापक माधवप्रसाद भट्टराई कहते हैं।

गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाती है?

भारत में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है

तस्वीर स्रोत, ANI

तस्वीर कैप्शन, भारत में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है

विशेषतः हिंदू धर्मावलंबी आश्विन शुक्ल पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा के रूप में इसका आयोजन करते हैं।