
२ नासा अंतरिक्षयात्रियों का ६.५ घंटे का ‘स्पेसवॉक’, आईएसएस में नई सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने का रास्ता खुला
दो अंतरिक्षयात्रियों ने ६.५ घंटे के ‘स्पेसवॉक’ के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में नई सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने का मार्ग खोल दिया है। नासा के अनिल मेनन और जेसिका मिअर ने गुरुवार को आईएसएस के बाहर जाकर एक माउंटिंग उपकरण स्थापित किया। उन्होंने इस दौरान ६.५ घंटे का लंबा ‘स्पेसवॉक’ पूरा किया। यह उपकरण भविष्य में आईएसएस में ‘रोल-आउट सौर्य पैनल’ लगाने की सुविधा प्रदान करेगा। इससे आईएसएस को अतिरिक्त ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।