Skip to main content

एअर इंडिया के पायलट पर गाँजा सेवन का आरोप: जांच में उठ रहे अनुत्तरित सवाल क्या हैं?

एअर इंडिया का विमान

तस्वीर स्रोत, Bloomberg via Getty Images

एअर इंडिया के एक पायलट के उड़ान के बाद किये गए परीक्षण में गाँजा सेवन का पता चलना जांचकर्ताओं के लिए चौंकाने वाला था।

फिर भी, उक्त परीक्षण के नतीजे आधिकारिक रूप से पुष्टि होना बाकी है। अगर पुष्टि होती भी है तो यह परिणाम निर्णायक कारण नहीं हो सकता।

4 अगस्त को थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के एयरबस A320 विमान ने अचानक लगभग 300 फीट ऊंचाई कम कर दी, जिससे 13 यात्री और चार चालक दल के सदस्य घायल हो गए थे।

कुल 137 यात्री और आठ चालक दल के सदस्यों के साथ यह विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया था। इस उड़ान की जांच जारी है।

भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया है कि इस उड़ान के बाद दोनों पायलटों के नशीले पदार्थों के नियमित परीक्षण किए गए थे।