Skip to main content

थाई क्याटफिश : भारत में प्रतिबंधित मछली नष्ट की गई

भारत के नागपुर में प्रतिबंधित ‘थाई क्याटफिश’ को नष्ट किया गया है। इन मछलियों को बाजार तक पहुँचने से रोकने के लिए ११ तालाबों पर छापेमारी की गई थी। भारत में इस प्रजाति की मछली पालन, प्रजनन और बिक्री सख्ती से प्रतिबंधित है।

अधिकारियों ने बताया कि ३६ टन से अधिक मछली को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किया गया। इसे मानव उपभोग के लिए असुरक्षित माना जाता है।