Skip to main content

पाकिस्तान में बम धमाके में 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान के दराजिंदा क्षेत्र में आयोजित अमन मेला के नजदीक हुई जोरदार विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 30 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। बम विस्फोट की जगह से 11 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। बचावकर्मियों ने घायल लोगों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखा है। विस्फोट की प्रकृति और इसके कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है।