
जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, शॉपिंग सेंटर में दर्जनों लोग फंसे
दक्षिण-पश्चिमी जापान में शक्तिशाली भूकंप के तुरंत बाद एक शॉपिंग सेंटर के अंदर कई लोग फंसे होने की सूचना अधिकारियों ने दी है। 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के बाद कुमामोटो में स्थित इओन मॉल में विस्फोट की खबर स्थानीय मीडिया ने बताया है। आपातकालीन सेवा कर्मियों ने वहां “कई लोग” फंसे होने की जानकारी दी है।
क्यूशू द्वीप के अंदरूनी हिस्से में स्थानीय समयानुसार दोपहर 4:27 बजे यह भूकंप आया था। वहां रहने वाले डेढ़ लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। भूकंप के बाद सुनामी की अस्थायी चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन एक घंटे के भीतर इस चेतावनी को वापस ले लिया गया। कुमामोटो के काशीमा नगर में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल के ढहने से कई लोग फंसे हुए हैं।