
बीसवें एशियाई खेलों में शरणार्थी टीम की भागीदारी
ओलम्पिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसिया) ने जापान के आइची नागोया में होने वाले बीसवें एशियाई खेलों में दो तेक्वांडो खिलाड़ी सम्मिलित शरणार्थी टीम को भाग लेने की मंजूरी दी है। 19 सितंबर को उद्घाटन और 4 अक्टूबर को समापन होने वाले इन खेलों में इस टीम का आधिकारिक नाम ‘ओसिया रिफ्यूजी टीम’ रखा जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान इसे ‘एशियन रिफ्यूजी टीम (एआरटी)’ के नाम से जाना जाएगा और यदि टीम स्वर्ण पदक जीतती है तो ओसिया का झंडा फहराया जाएगा एवं राष्ट्रीय गान बजाया जाएगा।
ओसिया ने दो सदस्यों वाली इस शरणार्थी टीम की भागीदारी सुनिश्चित की है, जिसमें केवल दो तेक्वांडो खिलाड़ी शामिल होंगे। आवश्यक आधिकारिक पोशाक 361 डिग्रील द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। तेक्वांडो प्रतियोगिता स्थल पर जब झंडा प्रदर्शन किया जाएगा, तो ओमान के झंडे के बाद तुरंत ओसिया का झंडा लगाया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मार्चपास में खिलाड़ी ओसिया रिफ्यूजी टीम के रूप में यमन ओलंपिक कमिटी के पीछे और मेजबान देश जापान के नेशनल ओलंपिक कमिटी के आगे रंगमंच पर प्रवेश करेंगे।
बीसवें एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची नागोया में आयोजित किए जाएंगे।