
गिनी में फालतू कूड़े के ढेर गिरने से 30 लोगों की मौत
गिनी की राजधानी कोनाक्री के डार-एस-सलाम इलाके में भारी बारिश के बाद फालतू कूड़े के ढेर के गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हुए हैं। घायलों में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है और मलबे के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं, जिससे बचाव कार्य जारी है। गिनी सरकार ने सेना और सुरक्षाकर्मियों को मौके पर तैनात किया है, जबकि प्रधानमंत्री अमादौ ओउरी बाले भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं।
स्थानीय समयानुसार यह घटना रात करीब दो बजे हुई। गिनी सरकार के अनुसार भारी बारिश के बाद कूड़े का बड़ा ढेर अचानक से ढह गया। मलबे के नीचे अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया है।
स्थानीय मीडिया से बातचीत में एक महिला ने कहा, “मेरे पांच बच्चों की मौत हो गई।” अधिकारियों का मानना है कि मलबे के नीचे अभी भी लोग फंसे हुए हो सकते हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गिनी के प्रधानमंत्री अमादौ ओउरी बाले ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इससे पहले स्थानीय नेता लांसिने सिलाले समाचार एजेंसी AFP को बताया था, “दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोग मारे गए होने की संभावना है।” उन्होंने कहा कि अब तक 18 शव निकाले जा चुके हैं और उन्हें शवगृह भेज दिया गया है।