
इरान में आपातकालीन लैंडिंग के दौरान विमान की छत गिरने से यात्रियों में भगदड़
इरान के मशहाद में आपातकालीन लैंडिंग के समय एक विमान की छत गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सेपेह्रान एयरलाइंस के बोइंग ७३७ विमान ने उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक टायर फटने के कारण आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान में स्थानांतरित कर उनके गंतव्य तक पहुँचा दिया गया। अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण इरान विमान सेवा के लिए आवश्यक मरम्मत सामग्रियों की कमी से जूझ रहा है, जो इस तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है।