Skip to main content

कार ने जानबूझकर बाइक को टक्कर मारी और सड़क पर गिराया, वीडियो वायरल

भारत में एक कार द्वारा मोटरसाइकिल चालक को जानबूझकर टक्कर देने का नाटकीय वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो बाइक पर लगे कैमरे द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। घटना हरियाणा के गुरुग्राम, जो दिल्ली के नजदीक है, में घटी।

दुर्घटना के बाद शिवानी चौहान ने आरोप लगाया है कि कार चालक ने जानबूझकर उनका पीछा करते हुए टक्कर मारी। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पहले उन पर लापरवाही से वाहन चलाने और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज था। बाद में उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप भी जोड़ा गया है।

हालांकि, कार चालक के वकीलों ने सभी आरोपों का खंडन किया है।