
थाईलैंड बाढ़: दैनिक आवश्यकताएं जुटाने सड़क पर निकले प्रभावित लोग
खाद्य सामग्री की खोज में निकले थाईलैंड के बाढ़ प्रभावित लोग भारी वर्षा के बाद आई बाढ़ के कारण दैनिक आवश्यक वस्तुएं, विशेषकर खाद्य पदार्थ जुटाने के लिए सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न अधिकारी और राहतकर्मी मदद का भरोसा तो दे रहे हैं, लेकिन आवश्यक सहायता नहीं मिल पा रही है।
लगातार कई दिनों तक हुई भारी वर्षा के कारण बैंकॉक को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। बाढ़ के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।