
रूस यूरोपीय देशों के साथ वार्ता के लिए अभी भी तैयार है
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस यूरोपीय देशों के साथ वार्ता के लिए अभी भी खुला है। उन्होंने बताया कि रूस ने कभी भी संबंध तोड़ने का प्रयास नहीं किया है। पेस्कोव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “रूस संवाद के लिए खुला है, हमने कभी भी संबंध विच्छेद की शुरुआत नहीं की है।”