एंगेज्मेंट के लिए एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर पहुंचे जोड़े
एंगेज्मेंट के लिए ४४३ मीटर ऊंचे इमारत की चोटी पर पहुंचे इस जोड़े को देखें। उन्होंने ४४३ मीटर ऊंची इमारत से भी ऊपर स्थित ‘स्पाइर’ की चोटी पर जाकर वहां से शांति का एक संदेश देते हुए बड़ा बैनर फहराया। एक व्यक्ति ने घुटने टेककर प्रस्ताव रखा, जिसके बाद वे नीचे उतरे। वे कम से कम १० मिनट तक इमारत की चोटी पर रुके रहे। पुलिस ने बताया कि बाद में उन दोनों रूसी नागरिकों को हिरासत में लिया गया।