Skip to main content

हुथी आक्रमण में ७३ लोग घायल होने का दावा

यमन में सऊदी अरब नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के अनुसार हुथी आक्रमण के कारण कम से कम ७३ लोग घायल हुए हैं। गठबंधन ने आक्रमण के जवाब में निर्णायक कदम उठाने का भरोसा जताया है और हाल की लड़ाई को अत्यंत खतरनाक बताया है।

जुलाई में हुथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी की घोषणा के बाद सऊदी जहाजों और जिजान स्थित अरामको के प्लांट को निशाना बनाया है। यमन के उत्तरी क्षेत्र में हुथी विद्रोहियों का नियंत्रण है, जहां जनसंख्या अधिक है। वे सऊदी अरब पर विभिन्न प्रकार के हमले कर रहे हैं।

रेड सागर में सऊदी जहाज भी इन हमलों के निशाने पर आए हैं। सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता ने हाल ही में बढ़ रही इन लड़ाइयों को खतरनाक बताते हुए कहा है कि हुथी सऊदी अरब के नागरिक और आर्थिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। हाल के इन हमलों में सऊदी तेल कंपनी अरामको के जिजान स्थित प्लांट पर भी हमला हुआ है, हालांकि अरामको ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।