
न्यूयोर्क शहर के आकाश में ‘ट्विन टावर’ की आकृति, ९/११ के शहीदों को श्रद्धांजलि
न्यूयोर्क शहर के आकाश में सैकड़ों ड्रोन ने ‘ट्विन टावर’ की आकृति प्रस्तुत की। यह विशेष कार्यक्रम संयुक्त राज्य अमेरिका में सन 2001 के 11 सितंबर को हुए आतंकवादी हमलों में शहीद हुए लोगों की स्मृति में आयोजित किया गया था।
‘2,977 लाइट्स ओवर न्यूयोर्क हार्बर’ नामक इस कला समारोह के तहत कलाकारों ने मृतकों के परिवारों और जिन लोगों की जान बची, उनके साथ सहयोग किया। आयोजकों के अनुसार, ‘ट्विन टावर’ की आकृति में दिखाई गई प्रत्येक रोशनी 9/11 हमले में मारे गए हर व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती है।