
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूती विद्रोहियों द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल दागने का दावा
ईरान के समर्थन से यमन से संचालित हूती लड़ाके सऊदी अरब की राजधानी रियाद तथा लाल सागर के तटीय क्षेत्र में स्थित ऊर्जा केंद्रो पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले करने का दावा करते हैं। सऊदी अधिकारियों ने शनिवार को रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट करने की सूचना दी है। वे यह पुष्टि नहीं कर पाए कि और हमले हुए हैं या उनमें कोई व्यक्ति प्रभावित हुआ है या नहीं।
इससे पहले राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईंधन भंडारण टैंकों से काला धुआं उठता देखा गया था। इस कारण से हवाई सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित रही। ईरान समर्थित हूती समूह ने जुलाई से सऊदी अरब पर हमलों को बढ़ाते हुए शनिवार को पहली बार राजधानी में वायु हमले की चेतावनी देने वाला साइरन बजाया गया।
संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मध्यपूर्व में अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने और वहाँ की यात्रा की योजना पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के एक प्रवक्ता ने बयान में यान्बोस समेत अन्य शहरों में “नागरिकों को निशाना बनाने वाले शत्रु द्वारा किये गए प्रयास” को हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा विफल बताया।
हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या अल-सारेआ ने कहा कि रियाद के “संवेदनशील क्षेत्रों” और यान्बो तटीय इलाके में सरकारी तेल एवं गैस कंपनी अरामको पर हमले के लिए “बड़ी संख्या में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें तथा ड्रोन” इस्तेमाल किये गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह में सऊदी अरब ने यमन में ३०० हवाई हमले किए हैं।