Skip to main content

होर्मुज स्ट्रेट में यात्रा कर रहे दो तेल टैंकरों पर हमला

होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो तेल टैंकरों पर हमला किया गया है। ब्रिटेन की यूके मेरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स के अनुसार इन दोनों तेल टैंकरों पर अलग-अलग हमले हुए हैं। ब्रिटिश समुद्री अधिकारियों ने बताया कि पहली घटना में एक टैंकर जलमार्ग से बाहर निकलते समय अज्ञात क्षेप्यास्त्र से हमला किया गया था। इस हमले में जहाज में मामूली आग लग गई और विद्युत प्रणाली प्रभावित हुई। चालक दल ने आग को नियंत्रित कर लिया और जहाज ने अपनी यात्रा जारी रखी।

कुछ घंटे बाद ओमान के पूर्वी क्षेत्र में कच्चा तेल ले जा रहे दूसरे टैंकर पर भी अज्ञात क्षेप्यास्त्र से हमला हुआ। ब्रिटिश समुद्री एजेंसी के अनुसार दूसरी घटना में भी चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यूके मेरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।