
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर हमला, डीएसपी सहित ९ पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित खजिना चेकपोस्ट पर हुए एक हमले में डीएसपी सहित नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि दोहरे मुठभेड़ में १५ चरमपंथी मारे गए जबकि इस घटना में २८ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने पिछले २४ घंटों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में ३२ आतंकवादियों के मार गिराए जाने की जानकारी दी है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हांगु में स्थित खजिना चेकपोस्ट पर हमला हुआ था। इस हमले और जवाबी कार्रवाई में डीएसपी सहित नौ पुलिसकर्मी शहीद हुए।
मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने इस दोहरे मुठभेड़ में १५ चरमपंथियों के मारे जाने का दावा किया है। बुधवार को हुई इस घटना और जवाबी कार्रवाई में डीएसपी दियार खान सहित नौ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इसके अलावा इस हमले में डीएसपी मुजाहिद हुसैन सहित २८ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
चरमपंथियों ने हांगु का खजिना बंदा चौकी पर हथियारों का इस्तेमाल कर हमला किया था, जिसकी पुष्टि पुलिस के आधिकारिक बयान में भी की गई है। पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने भी दावा किया है कि हाल की २४ घंटों में ‘३२ आतंकवादी मारे गए’ हैं। ये अभियान खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान दोनों प्रांतों में मिलकर संचालित किए गए थे।