Skip to main content

रसुवा में आई बाढ़: नुकसान कम करने के लिए क्या किया जा सकता था? पूर्वसूचना प्रणाली कितनी प्रभावी रही?

त्रिशूली बाढ़

तस्वीर स्रोत, Reuters

बुधवार रसुवा के आसपास हल्की और सामान्य बारिश हो रही थी। मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने इसे सामान्य बारिश के रूप में आंका था, लेकिन रसुगढ़ी नाके से लगभग 20 किलोमीटर उत्तरपूर्व में आई बाढ़ ने जनधन को भारी नुकसान पहुंचाया।

नेपाली अधिकारियों का कहना है कि हिमखंड के अवरुद्ध होने के कारण नदी का बहाव रुक गया जिससे बाढ़ आई।

मौसम पूर्वानुमान विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही मिनटों में बाढ़ ने निचले तटीय क्षेत्रों को व्यापक रूप से प्रभावित किया।

“इस घटना ने मिनट- मिनट और सेकंड- सेकंड के महत्व को स्पष्ट किया,” राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के पूर्व प्रमुख अनिल पोखरेल ने कहा।

“हमारे देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चेतावनी प्रणाली के लिए अभी भी बहुत काम बाकी है। फिलहाल कोई अंतरराष्ट्रीय सूचना आदान-प्रदान प्रणाली नहीं है और देश के भीतर भरोसेमंद चेतावनी प्रणाली की कमी है।”