
एसियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया
20वें एसियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में अफगानिस्तान ने समूह ‘ए’ के पहले मैच में जापान को 48 रन से हराया है। 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान 19.3 ओवर में 81 रन पर आउट हो गया, जिसमें अफगानिस्तान के अरब गुल ने 4 विकेट लिए।
जापान के लिए रियो साकुरानो थोमस ने सर्वाधिक 23 रन बनाए जबकि बेन्जामिन इटो डेभिस ने 17 और कप्तान केन्डल काडोवाकी फ्लेमिंग ने 14 रन जोड़े। अफगानिस्तान के अरब गुल ने 4 ओवर में मात्र 8 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। नांगेलिया खरोटी ने 3, अब्दुल्लाह अहमदजाइ ने 2 और नजीबुल्लाह जाद्रान ने 1 विकेट लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का मौका पाने वाले अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 129 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद अक्रम ने 34 रन बनाए जबकि कप्तान दार्विश रसूली ने 29 रन जोड़े। मोहम्मद इशक ने अविजित 25 और करीम जनत ने 21 रन बनाए। जापान के लिए शोमा सुगाया स्लेटर और इब्राहिम ताकाहासी ने 2-2 विकेट लिए जबकि बेन्जामिन इटो डेभिस और रियो साकुरानो थोमस ने 1-1 विकेट लिया। इस समूह में नेपाल भी है, जो शुक्रवार को अफगानिस्तान और शनिवार को जापान के खिलाफ मुकाबला करेगा।