Skip to main content

सऊदी अरब के तेल प्रसंस्करण केंद्र पर हूथी विद्रोहियों ने किया हमला, जिम्मेदारी ली

अरामको तेल प्रशोधन केन्द्र

प्रकाशित

पढ़ने का समय: २ मिनट

यमन के हूथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अरामको के तेल प्रसंस्करण केंद्र पर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है।

समाचार माध्यमों के अनुसार, हूथियों ने शनिवार को हुए इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया था।

हूथी विद्रोहियों ने कहा है कि यह हमला सऊदी अरब द्वारा यमन की राजधानी सना और अन्य क्षेत्रों पर किए गए हमलों का जवाब था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि शनिवार सुबह रियाद के अरामको तेल प्रसंस्करण केंद्र के नजदीक धुंआ और आग के गुबार उठते देखे गए।

प्रतिक्रिया आना बाकी है

सऊदी अरब के अधिकारियों ने अरामको तेल प्रसंस्करण केंद्र पर हमले की पुष्टि अभी तक नहीं की है।