Skip to main content

ईरानी राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा– अमेरिका के साथ शांति समझौता संभव है

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेस्कियन ने अमेरिकी-इजरायली युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर चर्चा की है। फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, पेजेस्कियन ने इस बातचीत में अमेरिका के साथ शांति समझौता संभव होने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘इस क्षेत्र में दीर्घकालीन शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले एक संतुलित और निष्पक्ष समझौते तक पहुंचने के लिए ईरान पूरी तरह तैयार है। हमारी रेडलाइन ईरानी लोगों के राष्ट्रीय हित और अधिकार हैं। यदि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे का सम्मान करता है तो समझौता असंभव नहीं है।’

राष्ट्रपति पेजेस्कियन ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ईरान की अपनी पड़ोसी देशों के साथ सहयोग करने की इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बाहर की किसी भी राष्ट्र की उपस्थिति या हस्तक्षेप आवश्यक नहीं है। इसी बीच, पुतिन ने फार्स न्यूज के हवाले से कहा कि अमेरिका और इजराइल को युद्ध की भरपाई करनी होगी और भविष्य में ऐसे आक्रमणों को रोकने के लिए ईरान को दीर्घकालीन सुरक्षा गारंटी देनी होगी।