Skip to main content

भारत में दो सिर वाले दुर्लभ ‘वुल्फ स्नेक’ का बचाव

भारत के गुजरात राज्य के एक गाँव में दो सिर वाले, जिसे दुर्लभ माना जाता है, ‘वुल्फ स्नेक’ प्रजाति के सर्प का पता चला है। इस सर्प की चार आँखें हैं। बचाव करने वाली टीम के अनुसार, यह सर्प शिकार नहीं कर पाता और खुद पर हमला होने पर जल्दी भाग भी नहीं सकता। इसकी तंत्रिका प्रणाली अन्य सर्पों से भिन्न है। इस क्षेत्र में इस प्रजाति के सर्प को पहली बार देखा गया माना जा रहा है।