Skip to main content
Advertisement1200×100-inside-1

साउदी गठबंधन ने यमन के हूथी नियंत्रण क्षेत्र में विशेष सैन्य कार्रवाई की तैयारी की

सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन ने यमन के हूथी विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित राजधानी सना में विशेष सैन्य कार्रवाई संचालित करने की तैयारी की है। गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल मलिकी ने उस क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित होने की चेतावनी दी है। उन्होंने सामाजिक मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि उस क्षेत्र में विशेष सैन्य कार्रवाई आवश्यक है। इस संबंध में और विवरण अभी आना बाकी है।
वहीं, हूथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब को निशाना बनाकर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रखे हैं। कुछ दिन पहले रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूथियों के हमले में कुछ लोगों की मौत भी हुई थी। आज ही रियाद के उत्तरी हिस्से में सऊदी अरब ने तीन ड्रोन को असफल बनाकर गिराने की जानकारी दी है।

Advertisement1200×100-inside-1

featured, special