
इंडोनेशिया के कालिमंतान में आग ने घातक पीले धुएं से ढक दिया क्षेत्र
आग लगने की वजह से इंडोनेशिया के कालिमंतान शहर में गाढ़े सुनहरे रंग के धुएं ने वातावरण को ढक दिया है। स्थानीय निवासी आसपास के दृश्यों की तस्वीरें और वीडियो लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। यह स्थिति पड़ोसी वन क्षेत्र में लगी आग के फैलने से उत्पन्न हुई है। हरित मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को वहां का वायु प्रदूषण सूचकांक 1,200 से भी ऊपर पहुंच गया, जबकि 300 को ही ‘खतरनाक’ माना जाता है। पास के मलेशिया और सिंगापुर में भी प्रदूषण फैलने की सूचना मिली है।
