
नासा और आर्टिमिस २: अंतरिक्ष यात्री शौचालय का उपयोग कैसे करते हैं
अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा शौचालय कैसे उपयोग किया जाता है, इस बारे में अक्सर सवाल उठते हैं। नासा ने चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले १०-दिने के मिशन के लिए ‘आर्टिमिस २’ को लॉन्च कर दिया है। इस अभियान के लिए नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यान में यात्रियों के शौच को सुविधाजनक बनाने हेतु ‘यूनिवर्सल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम’ का उपयोग किया है। इस विशेष शौच प्रणाली में महिला और पुरुष दोनों अंतरिक्ष यात्री मल और मूत्र विसर्जित कर सकते हैं।
हालांकि, अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के दौरान इस प्रणाली में कुछ अनपेक्षित समस्याएं सामने आई थीं, जिसकी सूचना नासा के फ्लाइट कंट्रोलर ने दी थी। बाद में उन्होंने उन समस्याओं को ठीक कर लिया और शौच प्रणाली के सुचारू रूप से काम करने की पुष्टि की। इस प्रणाली के अलावा अंतरिक्ष यान में शौच के अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं।