
मेस्सी छठवीं बार विश्वकप खेलेंगे, अर्जेंटीना ने फिफा विश्वकप 2026 के लिए अंतिम टीम घोषित की
पूर्व विजेता अर्जेंटीना ने लियोनेल मेस्सी की कप्तानी में फिफा विश्वकप 2026 के लिए 26 सदस्यीय अंतिम टीम का ऐलान किया है। 38 वर्षीय मेस्सी इस बार छठवीं बार विश्वकप खेलेंगे, जिससे वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ छह बार विश्वकप खेलने का दुर्लभ रिकॉर्ड बनाएंगे।
अर्जेंटीना विश्वकप के समूह ‘जे’ में शामिल है और वह आगामी 17 जून को अल्जीरिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। उसके बाद वे ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के खिलाफ मुकाबला करेंगे। टीम में एमिलियानो मार्टिनेज, लिसान्द्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, एलेक्सिस मैक अलिस्टर, एन्ज़ो फर्नांडीज और लाउतारो मार्टिनेज जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
अर्जेंटीना की विश्वकप टीम में गोलकीपर के रूप में हुआन मुसो, जेरोनिमो रुल्ली, और एमिलियानो मार्टिनेज हैं। डिफेंडरों में लियोनार्डो बालेर्दी, निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटियल, लिसान्द्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंदी, फाकुंडो मेडिना और नाहुएल मोलिना शामिल हैं। मिडफील्ड में लिआंड्रो पेरेडेस, रोड्रिगो दे पाल, वालेंटिन बारको, जियोवानी लो सेल्सो, एजैक्विल पलासिओस, एलेक्सिस मैक अलिस्टर और एन्ज़ो फर्नांडीज मौजूद हैं। फॉरवर्ड में जूलियन अल्वारेज़, लियोनेल मेस्सी, निकोलस गोंजालेज, थियागो अलमाडा, जूलियानो साइमन, निको पाज़, जोसे मैनुअल लोपेज और लाउतारो मार्टिनेज को जगह मिली है।