हलैंड के गोल से नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट के खिलाफ दूसरी बार बढ़त बनाई
अमेरिका के डलास स्टेडियम में आयोजित फीफा विश्व कप 2026 के मैच में नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट के खिलाफ दूसरी बार बढ़त हासिल की है। मैच के 86वें मिनट में नॉर्वे के एर्लिंग हलैंड ने गोल करते हुए टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। इससे पहले नॉर्वे के एंटोनियो नुसा ने गोल कर टीम को पहली बार बढ़त दिलाई थी। लेकिन 74वें मिनट में आइवरी कोस्ट के अमाद डायलो ने गोल कर बराबरी की स्थिति बना दी थी।