भारत में 30 मिनट तक शेर के कब्जे में रहे पुरुष जीवित बचे
भारत के गुजरात में एक पुरुष जंगली शेर के हमले से बचने में सफल रहे। इस पशुपालक को जंगली शेर ने 30 मिनट तक दबाए रखा था। लेकिन वह शांत रहे और अंततः शेर अपने रास्ते चला गया।
गांव के लोग उन्हें शेर के कब्जे से छुड़ाने के लिए पत्थर फेंककर मदद कर रहे थे। शेर के हमले में घायल हुए वह पुरुष अस्पताल में उपचाराधीन हैं।