Skip to main content

स्पेन के जंगल में लगी भीषण आग में १२ लोगों की मौत

स्पेन के अल्मेरिया स्थित लस गायार्दोस इलाके में लगी भीषण आग में कम से कम १२ लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में अन्य छह लोग घायल हुए हैं जबकि कुछ मृतक आग लगी वाहन के अंदर पाए गए हैं। अत्यधिक गर्मी और लू के कारण फैली इस आग को काबू में करने के लिए सैंकड़ों दमकलकर्मी तैनात किए गए हैं, और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली की लाइन गिरने के बाद आग लग गई। आग तुरंत नजदीकी जंगल की ओर फैल गई। अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लगभग ४० डिग्री सेल्सियस तापमान वाली लगातार चल रही गर्मी की लहर ने दक्षिणी यूरोप के विभिन्न हिस्सों में आग को फैलाने में भूमिका निभाई है।

फ्रांस, पुर्तगाल और स्पेन के सैकड़ों दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के कारण हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। एंडालुसिया के क्षेत्रीय प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने दुःख व्यक्त करते हुए एक संदेश जारी किया है। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और प्रभावित क्षेत्र के लगभग एक हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।