
कप्तान रोहित और उपकप्तान दीपेन्द्र सहित नेपाल के आठ खिलाड़ी EU T20 बेल्जियम में खेलेंगे
पहली बार आयोजित होने जा रही EU T20 लीग में नेपाल के आठ खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। नेपाली क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित पौडेल को गेंट ग्लाडियटर्स ने कैटेगरी ‘बी’ से साइन किया है। उपकप्तान दीपेन्द्र लमिछाने को जेबी ब्रुग्स ने प्री-साइन किया हुआ है जबकि सन्दीप लामिछाने भी लियेज रेड लायन्स के साथ प्री-साइन हो चुके हैं।
आज सम्पन्न ड्राफ्ट के माध्यम से रोहित समेत अन्य चार खिलाड़ी विभिन्न टीमों के साथ अनुबंधित किए गए हैं। अनिल साह और गुलशन झा को अप्शनल राउंड में चयनित किया गया है। विकेटकीपर आसिफ शेख को कैटेगरी ‘सी’ के तहत एन्टवर्प एंकर्स ने अनुबंधित किया है। ललित राजवंशी और इशान पांडे को भी जेबी ब्रुग्स ने ड्राफ्ट किया है।
लीग के लिए २२ नेपाली खिलाड़ियों ने नामांकन कराया है। प्री-साइन और ड्राफ्ट किए गए खिलाड़ियों के अलावा कुशल भुर्तेल, आरिफ शेख, करण केसी, सोमपाल कामी, आदित्य महता, शेर मल्ल, लोकेश बम, विनोद भंडारी, शरद भेषावकर, आदिल आलम, संतोष यादव, कुशल मल्ल, भीम सार्की, शाहब आलम, गुलशन झा और पवन सर्राफ भी शामिल हैं।
ललित, आसिफ और इशान के लिए यह नेपाल के बाहर खेली जाने वाली पहली लीग होगी। कप्तान रोहित, दीपेन्द्र और सन्दीप पहले ही नेपाल के बाहर फ्रेंचाइजी लीग में खेल चुके हैं। प्रत्येक टीम में कम से कम ४ बेल्जियन खिलाड़ियों का होना अनिवार्य है और अब तक कुल १२ खिलाड़ी चयनित हो चुके हैं।