Skip to main content

७०,००० से अधिक ड्रोन उड़ाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित

संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास में तीन दिन तक ७१,२०७ ड्रोन उड़ाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने इस प्रदर्शनी को एक सप्ताह में सबसे अधिक ड्रोन उड़ाने का रिकॉर्ड प्रमाणित किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ५५,९३९ ड्रोन द्वारा स्थापित था।

इस प्रदर्शनी में काल्पनिक प्राणियों के ड्रोन से तैयार की गई सबसे बड़ी हवाई आकृति के लिए भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इसके लिए कुल १०,१८३ ड्रोन इस्तेमाल किए गए थे। इससे पूर्व यह कीर्तिमान २,२४७ ड्रोन से बनाया गया था। यह दोनों रिकॉर्ड अमेरिकी कंपनियों ‘स्काई एलिमेंट्स ड्रोन शो’ और ‘डाम्योदा अमेरिका’ ने बनाए हैं।