Skip to main content

कम लागत में तुरंत अपनाए जा सकने वाली स्वास्थ्यवर्धक आदतें

पलेटी मारकर योग करती महिला

तस्वीर स्रोत, Anastasiia Mirraslavska

तस्वीर की कैप्शन, अनास्तासिया दक्षिण लंदन में योग और ध्यान कार्यक्रम चलाती हैं

‘वेलनेस’ शब्द आजकल लोकप्रिय हो गया है और इसे अक्सर महंगे खर्चों से जोड़ा जाता है।

मंहगे ‘स्पा’, पाँच सितारा होटलों में होने वाले ‘फ्लोटिंग साउंड बाथ’ या ‘रिट्रीट’ जैसे महंगे अनुभव मजेदार हो सकते हैं यदि खर्च वहन कर सकें।

लेकिन जो लोग ऐसे खर्च नहीं उठा सकते, उनके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ, उद्यमी और प्रभावशाली लोगों द्वारा सुझाए गए कुछ सरल और बिना या कम खर्च में शरीर और मन को स्वस्थ रखने के उपाय यहां प्रस्तुत हैं।

स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित कार्यक्रमों में भाग लें

कई बार ‘फिटनेस’ कक्षाओं की सदस्यता महंगी हो सकती है, इसलिए अब बहुत से लोग बिना शुल्क या कम शुल्क में ऐसे सेशन्स का आयोजन कर रहे हैं। ये कार्यक्रम अक्सर स्थानीय सोशल मीडिया समूहों या ‘मीटअप’ जैसे प्लेटफॉर्म पर मिल जाते हैं।

उदाहरण के लिए, योग प्रशिक्षक अनास्तासिया मिरस्लाव्स्का लंदन में ‘संडे रिसेट’ नामक मीटअप आयोजित करती हैं, जिसमें हर माह विभिन्न शहरों के पार्कों में मिलकर योग और ध्यान किया जाता है। वे ज़ूम के माध्यम से भी ध्यान और योग सत्रों में भाग लेती हैं। कुछ सत्रों में लगभग 2000 रुपये शुल्क होता है जबकि कुछ निशुल्क होते हैं।