Skip to main content

इराक से अमेरिकी सेना की वापसी: अब क्यों, क्या बदला और आगे क्या होगा?

इराक के पूर्व नेता सद्दाम हुसैन और अमेरिका के चार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जो बाइडेन, बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश की कंपोजिट तस्वीर। उनके नीचे अमेरिकी सैनिक एक सैन्य विमान के पास चलते हुए। पृष्ठभूमि में इराक का झंडा।

तस्वीर का कैप्शन, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2003 में आक्रमण शुरू करने के बाद से इराक में अपनी सैन्य उपस्थिती को 30 सितंबर तक शेष सैनिकों को वापस लेकर समाप्त कर रहा है।

संयुक्त राज्य अमेरिका इराक से अपनी शेष सैन्य टुकड़ियों को 30 सितंबर तक वापस लेने की तैयारी में है। यह कदम दो दशक से अधिक समय से वहां जारी अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को समाप्त करेगा।

यह निर्णय 2003 में सद्दाम हुसैन को हटाने के लिए हुए अमेरिकी आक्रमण के बाद बनी सैन्य उपस्थिति को भी खत्म करता है।

उसके बाद इराक को कई वर्षों तक सशस्त्र विद्रोह और साम्प्रदायिक हिंसा का सामना करना पड़ा।

2011 में अमेरिकी सैनिक इराक से लौट गए, लेकिन वे 2024 में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह को पराजित करने में समर्थन के लिए फिर लौटे थे।

ईरान के साथ जारी तनाव के कारण इराक में अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा चिंताओं के बाद यह निर्णय लिया गया।