Skip to main content
Advertisement1200×100-inside-1

पृथ्वी पर कितने प्रकार के उत्तरी ध्रुव होते हैं?

ध्रुवीय भालु

Advertisement1200×100-inside-1

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

हम सभी ने उत्तरी ध्रुव के बारे में सुना है। जमा हुआ समुद्र, ध्रुवीय भालू, नॉर्दर्न लाइट्स और मध्यरात्रि का सूर्य उन क्षेत्रों की खास बातें हैं।

लेकिन क्या आपको पता है, उत्तरी ध्रुव की परिभाषा इतनी सरल नहीं है। और वे एक से अधिक हैं।

ब्रिटिश जलवायु वैज्ञानिक एवं खोजकर्ता फेलिसिटी एस्टन के अनुसार, “पृथ्वी पर कई उत्तरी ध्रुव होते हैं।”

“परिभाषा में शामिल होने वाले दो प्रकार के उत्तरी ध्रुव होते हैं: चुंबकीय उत्तरी ध्रुव और भौगोलिक उत्तरी ध्रुव,” बीबीसी के पोडकास्ट ‘द इन्फिनिट मंकी केज’ से बात करते हुए उन्होंने बताया।

भौगोलिक उत्तरी ध्रुव

एस्टन के अनुसार, वास्तव में जिसे लोग उत्तरी ध्रुव कहते हैं, वह भौगोलिक उत्तरी ध्रुव होता है।