Skip to main content

भारत में वैवाहिक बलात्कार के मुद्दे को उजागर करती वेब सीरीज ‘चिरैया’

चिरैया में पूजा के किरदार में प्रशन्ना

तस्वीर स्रोत, JioHotstar

तस्वीर का कैप्शन, अभिनेत्री प्रशन्ना ने पूजा नाम की नवविवाहित महिला का किरदार निभाया है, जिसे शादी की रात ही उसके पति द्वारा बलात्कार का सामना करना पड़ता है।

भारत में वैवाहिक बलात्कार को अपराध मानने से लगातार इनकार किया जाता रहा है, ऐसे में एक नई वेब सीरीज ने इस गंभीर मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है।

‘चिरैया’ नाम की यह वेब सीरीज मार्च महीने में ‘जियो-हॉटस्टार’ पर रिलीज़ हुई। ‘चिरैया’ हिंदी शब्द है जिसका अर्थ है छोटे परिंदे। अब तक लाखों लोग इस सीरीज को देख चुके हैं और यह इस नेटवर्क की हाल के महीनों की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक बन गई है।

आमतौर पर वर्जित (टैबू) समझे जाने वाले विषय को उजागर करने के लिए समीक्षकों ने इसकी प्रशंसा की है। इसने सहमति (कंसेंट) और स्त्री-भेदभावपूर्ण सोच के बारे में सामाजिक मीडिया पर बहस को जन्म दिया है। लेकिन कुछ आलोचकों ने इसे “पुरुष-विरोधी” और “वैवाहिक संबंध की पवित्रता को कमजोर करने का प्रयास” भी करार दिया है।

इस वेब सीरीज की लेखिका दिव्या निधि शर्मा के अनुसार इसकी कहानी कमलेश और पूजा नाम की दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।

अभिनेत्री दिव्या दत्ता कमलेश के किरदार में हैं। वह एक मध्य उम्र की गृहिणी हैं, जो “महिलाओं को खाना बनाना और घरेलू कार्य पसंद होना चाहिए” इस सोच की परिचायक हैं। वहीं, प्रशन्ना पूजा की भूमिका निभा रही हैं। पूजा शिक्षित एवं सामाजिक रूप से जागरूक है और लैंगिक समानता व सम्मान की बात करती है।

जवाफ लेख्नुहोस्

तपाईँको इमेल ठेगाना प्रकाशित गरिने छैन। अनिवार्य फिल्डहरूमा * चिन्ह लगाइएको छ